6 मई 2015 - 10:51
 यमन की जनता वर्तमान परिवेष्टन को कभी नहीं भूलेगी

ईरान ने कहा है कि सऊदी अरब ने मनवीय सहायता का रास्ता बंद करने के लिए यमन की राजधानी सनआ के एयरपोर्ट पर बम्बारी की।

ईरान ने कहा है कि सऊदी अरब ने मनवीय सहायता का रास्ता बंद करने के लिए यमन की राजधानी सनआ के एयरपोर्ट पर बम्बारी की।
aईरान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मरज़िया अफ़ख़म ने कहा कि ईरान चाहता है कि यमन का परिवेष्टन समाप्त हो और देश की जनता के लिए मनवताप्रेमी सहायता भेजी जाए। मरज़िया अफ़ख़म ने अपने साप्ताहिक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि यमन की जनता को सहायता पहुंचाने के दूसरे भी मार्ग हैं और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के माध्यम से सहायता भेजी जा सकती है लेकिन यमन की जनता यह बात कभी नहीं भूलेगी कि सऊदी अरब ने उस तक पहुंचने वाली मानवता प्रेमी सहायताओं का रास्ता भी रोक दिया। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि यमन पर सऊदी अरब के हमलों के चालीस दिन के दौरान आम नागरिक मारे गए हैं और देश का मूल ढांचा ध्वस्त होकर रह गया है। मरज़िया अफ़ख़म ने परमाणु मामले के संबंध में कहा कि अपनी धरती पर यूरेनियम का संवर्धन करना ईरान का अधिकार है और ईरान परमाणु वार्ता की विफलता की स्थिति में पेश आने वाली सभी संभावित परिस्थितियों की पूर्व समीक्ष कर रहा है और धमकियों से कदापि डरने वाला नहीं है।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि ईरान अपने सैनिक प्रतिष्ठानों के निरीक्षण की कदापि अनुमति नहीं देगा।